उमर खालिद और राहुल गांधी का डीएनए एक भाजपा नेता आरपी सिंह

उमर खालिद और राहुल गांधी का डीएनए एक भाजपा नेता आरपी सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना 2020 दंगे के आरोपी उमर खालिद से की। उन्होंने कहा कि दोनों का डीएनए एक है और सोच भी एक जैसी है।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना 2020 दंगे के आरोपी उमर खालिद से की। उन्होंने कहा कि दोनों का डीएनए एक है और सोच भी एक जैसी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय भारत आए थे। उमर खालिद ने देश को बदनाम करने के लिए टाइम सेट किया था और ट्रंप के आने के दौरान दंगे करवाए। इस बार राहुल गांधी ने टाइमिंग रखी, और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष एआई समिट में पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शन कराया गया, जबकि प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर और भाजपा के कार्यालय पर जा सकते थे। उमर खालिद और राहुल गांधी की सोच और विचार एक हैं। दोनों का डीएनए एक है। मुझे पता नहीं किसके डीएनए पर किसकी छाप है, लेकिन दोनों ने देश को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन ऐसी जगह करवाया जिससे देश को बदनामी हो।

इजरायल का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुश्किल समय में इजराइल हमारे साथ खड़ा रहा, और जब हमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की ज़रूरत थी, तो इजराइल ने हमारा साथ दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस रिश्ते को बहुत अच्छे से कोऑर्डिनेट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले विश्व नेता बनने पर आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कितने लोकप्रिय हैं।

शिमला में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव पर भाजपा नेता ने कहा कि यह पुलिस की कार्रवाई है, हिमाचल पुलिस व्यवधान डालेगी, और कोर्ट संज्ञान लेगी। जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति में तथ्य नहीं, तर्क नहीं, सिर्फ गाली, साजिश और विदेशी आकाओं को खुश करने की कोशिश रहती है, जबकि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है; नीति, निर्णय और नेतृत्व सभी इसी सोच से संचालित होते हैं। यही कारण है कि आज भारत आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 5:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story