मेरे लिए कपड़े सिर्फ ट्रेंड्स या फैशन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का जरिया गुलशन देवैया

मेरे लिए कपड़े सिर्फ ट्रेंड्स या फैशन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का जरिया गुलशन देवैया
एक्टर गुलशन देवैया अपने यूनिक और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हालांकि, उनका मानना है कि वह कभी फैशन या ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए कपड़ों का चुनाव नहीं करते हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी ही स्टाइलिश है।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। एक्टर गुलशन देवैया अपने यूनिक और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हालांकि, उनका मानना है कि वह कभी फैशन या ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए कपड़ों का चुनाव नहीं करते हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी ही स्टाइलिश है।

उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी पल या ट्रेंड को खुश करने के लिए कपड़े नहीं पहनते। फैशन उनके लिए सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी को एक्सप्रेस करने का तरीका है।

गुलशन ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “फैशन मेरी जिंदगी में एक्टिंग से भी पहले आया था। मैंने एनआईएफटी से फैशन की पढ़ाई की है। मेरे लिए कपड़े ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय हमेशा अपनी पहचान से जुड़े रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी दायरे में फिट होने या किसी खास मौके को इम्प्रेस करने के लिए कपड़े चुनने के आइडिया से कभी कम्फर्टेबल नहीं रहा। मैं वही पहनता हूं जो मुझे नेचुरल लगे, जिसमें मैं आरामदायक महसूस करूं और जो मुझे खुद को एक्सप्रेस करने में मदद करे।”

गुलशन का मानना है कि ट्रेंड्स और ब्रांड्स तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन पर्सनल स्टाइल जिंदगी के अनुभवों के साथ विकसित होता रहता है। इसके लिए वह अक्सर नई चीजों को ट्राई करने में विश्वास रखते हैं और उन्हें करना पसंद करते हैं। वह कहते हैं, “जब तक स्टाइल ईमानदार, मजेदार और मेरे मन के हिसाब जैसा लगता है, मैं खुश रहता हूं।”

गुलशन हाल ही में खूबसूरत रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘ऐसे ना हमको’ में नजर आए। इस गाने को मशहूर गीतकार-संगीतकार स्वानंद किरकिरे ने बनाया और इसमें गुलशन का साथ सैयामी खेर ने अभिनय किया। गुलशन ने इस कोलेबोरेशन को क्रिएटिव जर्नी का अगला कदम बताया।

उन्होंने कहा, “सैयामी के साथ काम करना, उनके साथ समय बिताने का अनुभव काफी अच्छा और बेहतरीन रहा। वह बेहतरीन कलाकार के साथ अच्छी इंसान भी हैं। हमारी दोस्ती और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। मुझे जब काम करने का मौका मिला तो मैंने तुरंत इस ऑफर को स्वीकार कर लिया।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story