New Delhi News: गडकरी ने कहा - सरकार बीओटी मॉडल के पुनर्गठन के लिए तैयार, 2 लाख करोड़ के बीओटी प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जल्द

New Delhi News. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल के पुनर्गठन के लिए तैयार है, जिसके तहत दो लाख करोड़ की परियोजनाओं को लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। यहां राष्ट्रीय राजधानी में ‘बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स-2026’ के तीसरे एडिशन को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह घोषणा की।
गडकरी ने बीओटी के नए मॉडल पर जोर देते हुए कहा कि रिस्ट्रक्चर्ड, ट्रांसपेरेंट और इन्वेस्टर-फ्रेंडली फ्रेमवर्क के तहत 57,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत बीओटी अप्रोच भारत के आर्थिक लक्ष्यों के साथ सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को बढ़ावा देगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़े एक्सप्रेस वे का विस्तार, लॉजिस्टिक कॉस्ट में 6 प्रतिशत की कमी, मजबूत स्ट्रेटेजिक बॉर्डर कनेक्टिविटी, और बायो-बिटुमेन और हाइड्रोजन मोबिलिटी जैसे ग्रीन रोड इनोवेशन, वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर भारत की यात्रा के मुख्य पिलर हैं। भारत का हाईवे नेटवर्क अगले कुछ सालों में ग्लोबल बेंचमार्क के बराबर पहुंचने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े -अब युवाओं के आइडिया से हाई टेक होगी भारतीय रेल, रेल मंत्री वैष्णव ने लॉन्च किया रेल टेक पोर्टल, डिजिटल हुई क्लेम की प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि ‘बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स-2026’ का तीसरा एडिशन सभी सेक्टर में भारत के सबसे ज्यादा बदलाव लाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सम्मानित करता है। इसके तहत एचसीसी के चेयरमैन अजीत गुलाबचंद को बिल्ड इंडिया इंफ्रा आइकन अवार्ड दिया गया। विजेताओं के लिए गठित ज्यूरी में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट व इंडियन पोर्टस एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन संजय भाटिया और पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर वैभव डांगे समेत कुल 26 सदस्य शामिल थे।
Created On :   26 Feb 2026 8:58 PM IST













