सेल्फी मोड में 'फौदा' स्टार्स पीएम मोदी ने ली लंबी सांस, क्या है राज?

सेल्फी मोड में फौदा स्टार्स पीएम मोदी ने ली लंबी सांस, क्या है राज?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने 'अंडरकवर एजेंट्स' के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली।

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने 'अंडरकवर एजेंट्स' के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली।

पीएम मोदी के साथ तस्वीर में 8 लोग दिख रहे हैं। सभी के चेहरे प्रधानमंत्री से मिलकर दमक रहे हैं। इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा- शुक्र है, सिर्फ एक सेल्फी की ही इन्हें जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं था!

दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहे अंडरकवर इजरायल के लोकप्रिय ओटीटी सीरीज फौदा के रणबांकुरे हैं। रणबांकुरे यानी इस सीरीज को बनाने और इसमें काम करने वालों की एक टीम जो इजरायल की ओर से युद्ध के मैदान में अपना जौहर भी दिखा चुके हैं।

'फौदा' इजरायल के सबसे लोकप्रिय टीवी/ओटीटी सीरीज में से एक है, जिसे इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के पूर्व सैनिकों लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है। इस सीरीज का पहला संस्करण 2015 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ, लेकिन फिर 2016 में नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। इस शो को अरबी और हिब्रू में फिल्माया गया है; नेटफ्लिक्स पर यह इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है।

2023 में इस सीरीज का एक अहम सदस्य हमास के साथ लड़ते हुए शहीद हो गया था। मातम मीर नाम का क्रू मेंबर सेना के लिए लड़ते हुए मारा गया था।

'फौदा' में इजरायली रक्षा बल और खुफिया एजेंसियों को फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों से निपटते दिखाया गया है। इस शो ने ढेर सारे अवॉर्ड्स भी जीते। साल 2016 में इजरायली अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज से नवाजा गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story