मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स बांग्लादेश-ए की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान-ए को 1 विकेट से हराया

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स बांग्लादेश-ए की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान-ए को 1 विकेट से हराया
बांग्लादेश-ए ने शनिवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मुकाबले में 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले को जीतने के बाद बांग्लादेशी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान (+0.630 नेट रनरेट) पर है। वहीं, श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर +1.982 नेट रनरेट के साथ शीर्ष पायदान पर है।

दोहा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश-ए ने शनिवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मुकाबले में 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले को जीतने के बाद बांग्लादेशी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान (+0.630 नेट रनरेट) पर है। वहीं, श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर +1.982 नेट रनरेट के साथ शीर्ष पायदान पर है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान-ए महज 45 ओवरों में 174 रन पर सिमट गई। इमरान मीर ने हसन ईसाखिल के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 रन जुटाए। हसन 13 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद 36 के स्कोर तक टीम ने इमरान मीर (19) का विकेट भी गंवा दिया। यहां से फैसल शिनोजादा ने दरवेश रसूली के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़कर टीम को 66 रन तक पहुंचा दिया।

रसूली 23 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान इकराम अलीखिल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम को किसी तरह 174 के स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान बहिर शाह (15) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 रन, जबकि नसीर खान मारूफखिल (17) के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से रिपन मोंडोल ने 8 ओवरों में 39 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि इकबाल हुसैन इमोन, एमडी रुबेल और सैफ हसन को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में बांग्लादेश-ए ने 45.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने तीसरी गेंद पर कप्तान सैफ हसन (0) का विकेट गंवा दिया था। उस समय तक खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद शहादत हुसैन ने परवेज हुसैन इमोन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

परवेज 27 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शहादत हुसैन (25) ने यासिर अली (20) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। टीम को 16.2 ओवर में 81 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जिसके बाद 83 रन तक टीम ने 5 विकेट गंवा दिए।

यहां से सैफुद्दीन ने शब्बीर रहमान (28) के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन, जबकि रुबेल के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन जोड़कर टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन सैफुद्दीन (28) का विकेट गिरने के बाद रुबेल (10) भी अपना विकेट गंवा बैठे और 162 के स्कोर तक 9वां विकेट भी गिर गया। अंतिम जोड़ी के रूप में रिपन मोंडोल (नाबाद 5) ने इकबाल हुसैन (नाबाद 11) के साथ 14 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से नवीद जादरान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नसीर खान मारूफखिल और फरमानुल्लाह सफी को 1-1 विकेट हाथ लगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story