एमएफएल में चीफ मैनेजर समेत 68 पदों पर भर्ती शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन का मौका

एमएफएल में चीफ मैनेजर समेत 68 पदों पर भर्ती शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन का मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मद्रास फर्टिलाइजर लिमिटेड (एमएफएल) मनाली ने मैनेजर, चीफ मैनेजर समेत 68 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मनाली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मद्रास फर्टिलाइजर लिमिटेड (एमएफएल) मनाली ने मैनेजर, चीफ मैनेजर समेत 68 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमएफएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एमएफएल ने जिन 68 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर - पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्टी जनरल मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स, चीफ मैनेजर - मेंटेनेंस, चीफ मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेज (प्रोसेस), चीफ मैनेजर - मटेरियल्स मैनेजमेंट, चीफ मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स, चीफ मैनेजर - पर्सोनल, चीफ मैनेजर - लीगल एंड एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजर - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन), मैनेजर - मेंटेनेंस (मैकेनिकल), मैनेजर - मटेरियल्स मैनेजमेंट, मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स, एडिशनल मैनेजर - मेंटेनेंस (इलेक्ट्रिकल), एडिशनल मैनेजर - इंस्पेक्शन, एडिशनल मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेस (प्रोसेस), डिप्टी मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेस (इंजीनियरिंग), डिप्टी मैनेजर - एमटीएस, डिप्टी मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स, असिस्टेंट मैनेजर - मेंटेनेंस (इलेक्ट्रीकल), असिस्टेंट मैनेजर - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन), असिस्टेंट मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेस (प्रोसेस), असिस्टेंट मैनेजर - इंस्पेक्शन, असिस्टेंट मैनेजर - मटेरियल्स मैनेजमेंट, असिस्टेंट मैनेजर - वेलफ्येर, सीनियर ऑफिसर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स, सीनियर ऑफिसर - क्रेटेरियट और सीनियर ऑफिसर - लीगल के 1-1 पद शामिल हैं।

वहीं, मैनेजर - प्रोडक्शन, चीफ मैनेजर - प्रोडक्शन, डिप्टी मैनेजर - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन), असिस्टेंट मैनेजर - मेंटेनेंस (मैकेनिकल), असिस्टेंट मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेस (इंजीनियरिंग), सीनियर प्रोसेस इंजीनियर और सीनियर इंस्पेक्टर इंजीनियर के 2-2 पद; डिप्टी मैनेजर - मेंटेनेंस (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स के 3-3 पद; डिप्टी मैनेजर - प्रोडक्शन और डिप्टी मैनेजर - मेंटेनेंस (मैकेनिकल) के 6-6 पद और सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर के 9 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री या संबंधित इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 26 से 52 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अप्लाई करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए के साथ लागू जीएसटी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल/फिजिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदानुसार 40,000 से 2,60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story