मिजोरम में भीषण सड़क हादसाः ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की मौत

मिजोरम में भीषण सड़क हादसाः ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की मौत
मिजोरम के कोलासिब जिले में वेंग्लाई ईस्ट-डियाककॉन बॉर्डर के पास गुरुवार देर रात सिलचर रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में श्रीभूमि जिले के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोरखोला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मिजोरम के कोलासिब जिले में वेंग्लाई ईस्ट-डियाककॉन बॉर्डर के पास गुरुवार देर रात सिलचर रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में श्रीभूमि जिले के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, आइजोल जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ पलट गया, जबकि कार उसके नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बचाव दल ने दो लोगों को तो जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार तड़के उनके शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान होगारगुल गांव के सुलेमान अली के बेटे सद्दाम हुसैन (27), गुलछारा काजीतिला के रियाज उद्दीन के बेटे मसूक अहमद (25) और मोइज उद्दीन के बेटे खालिद अहमद (19) के तौर पर हुई है। ये तीनों श्रीभूमि जिले के पत्थरकांडी इलाके के रहने वाले थे।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकारियों ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इन तीन युवकों की असामयिक मौत से श्रीभूमि में उनके इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकगंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो लखनऊ की ओर से आ रही थी और काफी तेज गति में थी। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रौनाही थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story