मिजोरम पीएससी भर्ती 2026 जूनियर इंजीनियर के 8 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन के लिए अनिवार्य शर्तें
शिलांग, 7 जून (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बिजली एवं बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए 19 जून तक आवेदन करने का मौका है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या उससे उच्च स्तर की डिग्री के साथ हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास मिजोरम समूह 'ए', 'बी' और 'सी' पदों के लिए सेवा/भर्ती (संशोधन) नियम, 2023 द्वारा निर्धारित कंप्यूटर दक्षता होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और कौशल आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 के अनुसार होगी।
ऑनलइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम पीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर आवेदन पत्र को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Jun 2026 9:06 PM IST












