सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी का अवसर प्रोफेसर सहित फैकल्टी के 95 पदों पर आवेदन के कुछ दिन बाकी, 10 जून तक मौका

सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी का अवसर प्रोफेसर सहित फैकल्टी के 95 पदों पर आवेदन के कुछ दिन बाकी, 10 जून तक मौका
सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए बरहामपुर विश्वविद्यालय (बीयू) ने अपने पीजी विभाग और लिंगराज विधि महाविद्यालय में प्रोफेसर सहित नियमित फैकल्टी के विभिन्न 95 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी मौका 10 जून यानी बुधवार तय की गई है।

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए बरहामपुर विश्वविद्यालय (बीयू) ने अपने पीजी विभाग और लिंगराज विधि महाविद्यालय में प्रोफेसर सहित नियमित फैकल्टी के विभिन्न 95 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी मौका 10 जून यानी बुधवार तय की गई है।

बीयू की ओर से जारी पदों में प्रोफेसर के 19, एसोसिएट प्रोफेसर के 38, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 38 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'रजिस्ट्रार, बेरहामपुर विश्वविद्यालय, भांजा बिहार, बेरहामपुर-760007, जिला गंजम (ओडिशा)' पते पर 20 जून या उससे पहले डाक से पोस्ट करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड) या किसी विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री, पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ-साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच/स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन स्तर-10, वेतन स्तर-13ए, और वेतन स्तर-14 के तहत होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य और एसईबीसी के लिए 2,000 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले बरहामपुर विश्वविद्यालय (बीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीयू की ओर से जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story