एक प्रेरणादायक कहानी: जीद, महेनत और संघर्ष का प्रतीक है म्रदुल मिश्रा, मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही खेल और मार्केटिंग की दुनिया में गाड़ दिए झंडे, पढ़े प्रेरणादायक कहानी

जीद, महेनत और संघर्ष का प्रतीक है म्रदुल मिश्रा, मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही खेल और मार्केटिंग की दुनिया में गाड़ दिए झंडे, पढ़े प्रेरणादायक कहानी
  • म्रदुल FIT India के प्रमुख ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में भी काम करते हैं।

कहा जाता है कि, जिद, कड़ी महेनत और उत्साह के साथ किया गया कार्य आपको जीवन में जरूर सफल बनाता है। इसी बात का उदाहरण है म्रदुल मिश्रा। मात्र 23 साल की उम्र में म्रदुल मिश्रा ने सफलताओं की नई ऊंचाइयों को छुआ है। कानपुर के म्रदुल मिश्रा वॉलीबॉल खेल की दुनिया में प्रमुख नाम बन गये है। साथ ही उन्होंने मार्केटिंग की दुनिया में भी अपना अलग मुकाम बनाया है। म्रदुल मिश्रा "Digital Leaf Marketing Agency" के गर्वशील Founder हैं। इसके अलावा, म्रदुल FIT India के प्रमुख ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में भी काम करते हैं।

म्रदुल मिश्रा का परिवार उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहता है। पिता गोविंद बाबू मिश्रा और माता अल्पना मिश्रा के आशीर्वाद से म्रदुल मिश्रा ने अपने जीवन की हर कठिनाई को पार कर सफलता का स्वाद चखा है। म्रदुल मिश्रा का जीवन जिद, मेहनत, और संघर्ष का प्रतीक है। म्रदुल एक सामान्य परिवार से आते हैं। जीवन के शरूआती समय में उन्हें वित्तीय चुनौतियों के साथ काफी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था। परंतु, म्रदुल ने कभी हार नहीं मानी और रात-दिन महेनत करके अपने वॉलीबॉल चॅम्पियन बनने के सपनें को पूरा किया। उनकी अद्वितीय कौशल और अथक मेहनत ने उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया और अपने परिवार और अपने गाँव का गौरव बढ़ाया।

म्रदुल मिश्रा ने खेल के साथ-साथ मार्केटिंग की दुनिया में भी झंडे गाड़े। उन्होंने "Digital Leaf Marketing Agency" की स्थापना की और अपनी नई सोच, ज्ञान और उद्यमिता के विविध प्रयासों के माध्यम से न केवल एक सफल उद्यम का निर्माण किया बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट परिणाम भी प्राप्त किए। म्रदुल मिश्रा ने छोटी उम्र में ही "Digital Leaf Marketing Agency" के संस्थापक के रूप में व्यवसायी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी योग्यता को साबित किया। बतां दे कि एक इन्टरव्यू में म्रदुल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गोविंद बाबू मिश्रा और अल्पना मिश्रा को दिया था। उन्होंने कहा था कि, उनके सहयोग के बिना वे यहाँ तक नहीं पहुंच सकते थे।

बता दें कि, म्रदुल मिश्रा FIT India के प्रमुख ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में भी काम करते हैं। वें युवाओं के बीच स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का प्रयास करते है। उन्होंने फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में युवाओं को स्वास्थ्य और उच्च जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। म्रदुल का यह प्रेरणादायी सफर हमें दिखाता है कि जब व्यक्ति में संघर्ष की भावना और उद्देश्य प्राप्ति का जज्बा होता है, तो वे किसी भी क्षेत्र में अपना प्राधिकृत स्थान प्राप्त कर सकता हैं। आज, म्रदुल मिश्रा पर केवल उत्तर प्रदेश को ही नहीं परंतु पुरे भारत को गर्व है। उनका यह सफर हमें सिखाता है कि उद्देश्य से साथ में कड़ी मेहनत, न हारने वाली जिद और संघर्ष से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

Instagram : http://www.instagram.com/mradul_mishra

Linkedin : http://www.linkedin.com/in/mradulmishra

Facebook : http://www.facebook.com/mradul.mishra.7

Created On :   6 Dec 2023 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story