मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन, जानें पुणे के इस मंदिर की क्या है खासियत?

मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन, जानें पुणे के इस मंदिर की क्या है खासियत?
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते इंडस्ट्री के साथ लोगों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे देश के सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिरों में से एक श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में बप्पा का दर्शन करते नजर आ रही हैं।

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते इंडस्ट्री के साथ लोगों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे देश के सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिरों में से एक श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में बप्पा का दर्शन करते नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने बप्पा के साथ कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है, इसी के साथ वो पोस्ट कैप्शन में लिखती हैं, "पुण्यात आलो आणि बाप्पाचं दर्शन घेतलं नाही तर काय केलं?" यानी अगर पुणे आए और बप्पा (भगवान गणेश) के दर्शन नहीं किए, तो फिर क्या किया?

मृणाल ठाकुर के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। क्या आपको देश के इस प्रसिद्ध और प्राचीन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के बारे में जानकारी है? अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं, श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर देश के सबसे धनी, प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर महाराष्ट्र के पुणे के बुधवार पेठ क्षेत्र में शनिवार वाडा के पास स्थित है। सोना और चांदी से सजे इस मंदिर की विरासत 125 साल से अधिक पुरानी है। मंदिर की स्थापना पुणे के एक प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता, दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने 1893 में की थी।

दगडूशेठ हलवाई ने अपने बेटे की प्लेग महामारी में मृत्यु हो जाने के बाद गुरु माधवनाथ महाराज के कहने पर शहर के बीचोंबीच में इस मंदिर का निर्माण करवाया। आराध्य गणेश जी को समर्पित इस मंदिर की भव्यता और प्रभु के प्रतिमा का सौंदर्य अद्भुत है। मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जो कि विश्वभर में प्रसिद्ध है।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से प्रयर्टक और श्रद्धालु आते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story