'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', सीएसके को एक ही ओवर में 2 झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा

मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है, सीएसके को एक ही ओवर में 2 झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा
आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है।

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है।

सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की। आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है।

जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं। उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की। मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था।"

रवींद्र जडेजा की आरआर के साथ यह दूसरी पारी है। आरआर ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला गया आईपीएल का पहला सीजन जीता था। जडेजा उस टीम के सदस्य रहे हैं। जडेजा 2012 में सीएसके के साथ जुड़ गए थे और 2025 तक टीम का हिस्सा रहे। इस बीच, 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस के लिए खेले थे। इन दोनों सीजन में सीएसके प्रतिबंधित थी। जडेजा सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और कई बार टीम को चैंपियन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। 2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों पर जडेजा ने चौका और छक्का लगाकर सीएसके को आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उस पारी को शायद ही कोई सीएसके फैन भूलेगा।

आईपीएल 2026 में ट्रेड के जरिए जडेजा आरआर में आए हैं। आरआर इस अनुभवी ऑलराउंडर से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जैसा वह सीएसके का हिस्सा बनकर किया करते थे। जडेजा पहले मैच में गेंदबाजी में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story