अपराध: मुंबई पुलिस का खुलासा, ' 2 साल में 35 अवैध बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई, देह व्यापार में थीं संलिप्त'

मुंबई पुलिस का खुलासा,  2 साल में 35 अवैध बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई, देह व्यापार में थीं संलिप्त
मुंबई पुलिस ने पिछले दो वर्षों में अवैध रूप से भारत में रह रही 35 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की, जो मुंबई में देह व्यापार में लिप्त थीं। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर ये काम कर रही थीं।

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने पिछले दो वर्षों में अवैध रूप से भारत में रह रही 35 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की, जो मुंबई में देह व्यापार में लिप्त थीं। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर ये काम कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार, इनमें से कई महिलाएं 20 साल से अधिक समय से मुंबई में रह रही थीं। ये महिलाएं काम की तलाश में बांग्लादेश से भारत आई थीं, लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य कारणों के चलते देह व्यापार की ओर मुड़ गईं।

एक महिला ने बताया कि उसके परिवार में कैंसर के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। घर में कोई कमाने वाला न होने के कारण वह अवैध तरीके से भारत आई और इस धंधे में उतर गई।

एक अन्य महिला ने खुलासा किया कि पति के तलाक देने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई। अच्छी कमाई के लिए वह भारत आई और वैश्यावृत्ति में शामिल हो गई।

पुलिस ने बताया कि कई महिलाएं 25-26 साल की उम्र में इस धंधे में आती हैं, क्योंकि उम्र बढ़ने पर कमाई कम हो जाती है। कुछ महिलाओं ने बताया कि बांग्लादेश में दूसरी महिलाओं को अच्छा पैसा कमाते देख वे भी लालच में भारत चली आईं।

पुलिस के मुताबिक, इन महिलाओं को भारत आने के लिए 15-20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसमें बॉर्डर पार कराने वाले एजेंट और फर्जी दस्तावेज बनवाने का खर्च शामिल है। मुंबई पुलिस लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी और अवैध प्रवास को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। साथ ही, बॉर्डर सिक्योरिटी और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jun 2025 9:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story