ओटीटी: बिग बॉस 19 कुनिका सदानंद से भिड़ीं फरहाना, दिया 'फ्लॉप अभिनेत्री' का तमगा

बिग बॉस 19 कुनिका सदानंद से भिड़ीं फरहाना, दिया फ्लॉप अभिनेत्री का तमगा
रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। शो में रोजाना कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखने को मिलती है। ऐसे में जब माहौल गर्म हो जाता है तो कुछ कंटेस्टेंट सीमा लांघ कर दूसरे के बारे में कुछ भी अनाप-सनाप बोल जाते हैं।

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। शो में रोजाना कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखने को मिलती है। ऐसे में जब माहौल गर्म हो जाता है तो कुछ कंटेस्टेंट सीमा लांघ कर दूसरे के बारे में कुछ भी अनाप-सनाप बोल जाते हैं।

ऐसा ही इसके लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला। वेटरन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस कह दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग फरहाना की आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल, बिग बॉस के घर में जीशान कादरी और दूसरे कंटेस्टेंट मिलकर नीलम गिरी के साथ बहस कर रहे थे। इसमें फरहाना भी कूद पड़ीं। नीलम ने उनको नजरअंदाज किया तो उनसे उलझ पड़ीं। उन्हें दो पैसे की लड़की कह दिया। इसके बाद जो हुआ वो किसी जंग से कम नहीं था। नीलम उन पर चिल्लाईं और कुनिका भी इसका हिस्सा बन गईं। दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी फरहाना का ये कमेंट पसंद नहीं आया।

कुनिका सदानंद ने फरहाना को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने बड़ी होने के नाते उन्हें डांटा भी। मगर फरहाना कुछ अलग ही मूड में थीं। उन्होंने कुनिका को भी खरी-खरी सुना दी। फरहाना कुनिका को भला-बुरा कहने लगी।

बातों-बातों में फरहाना ने कुनिका को 'फ्लॉप एक्ट्रेस' तक कह दिया। इसके बाद यह भी कहा कि उनके बच्चों को कुनिका को देखकर शर्म आ रही होगी कि वो नेशनल टीवी पर कैसा बर्ताव कर रही हैं। बिग बॉस के घर में ही नहीं, फरहाना के ऐसे बर्ताव की हर तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग फरहाना भट्ट के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2025 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story