नवनियुक्त प्रभारी-सह प्रभारी 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे नितिन नवीन

नवनियुक्त प्रभारी-सह प्रभारी विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे  नितिन नवीन
आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेशों और प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारियों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी 'विकसित भारत 2047' के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेशों और प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारियों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी 'विकसित भारत 2047' के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सहप्रभारी को बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आपके प्रयास संगठन को मजबूत करने और 'विकसित भारत 2047' के हमारे सामूहिक सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।''

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा तथा भाजपा का संगठनात्मक विस्तार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने लिखा कि सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के अथक प्रयासों से संगठन अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी को शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा कि भाजपा प्रमुख नितिन नवीन के मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों के नव-नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं। आप सभी का अनुभव, समर्पण और नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। सभी के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई देते हुए लिखा कि सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन अधिक सशक्त होगा।

दिल्ली भाजपा चीफ हर्ष मल्होत्रा ने बधाई देते हुए लिखा कि भाजपा प्रमुख नितिन नवीन द्वारा विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं। भाजपा के विभिन्न राज्यों में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्राप्त करने के लिए दिल्ली प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं। पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नवनियुक्त सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आप सभी संगठन की कार्यशक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप सभी को इस नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु ढेरों मंगलकामनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story