उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की ही बनेगी सरकार सांसद मेधा कुलकर्णी

उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की ही बनेगी सरकार सांसद मेधा कुलकर्णी
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने दावा किया कि अगली सरकार भी भाजपा की ही बन रही है और बड़ी जीत के साक्षीदार हम सब बनने वाले हैं।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने दावा किया कि अगली सरकार भी भाजपा की ही बन रही है और बड़ी जीत के साक्षीदार हम सब बनने वाले हैं।

भाजपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यूपी चुनाव से पहले राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने इस दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी का दायित्व मुझे देकर मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, मैं इस विश्वास को सार्थक बनाने की पूरी कोशिश करूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मैं हृदय से आभार जताना चाहती हूं।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गत 9 वर्षों से भी ज्यादा, जब से उन्होंने दायित्व लिया है, उत्तर प्रदेश में बहुत विकास और धर्म का काम हो रहा है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में इससे भी ज्यादा बड़ी जीत की साक्षीदार हम सब बनने वाले हैं। इस समय मुझे यह सह प्रभारी का काम देकर जो विश्वास मेरे ऊपर जताया है, खुशी है और मैं इंतजार कर रही हूं कि आने वाले समय में मुझे कौन सा क्षेत्र दिया जाता है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में छह क्षेत्र हैं तो कौन सा क्षेत्र मुझे दिया जाता है, इसकी प्रतीक्षा और उत्सुकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी पद पर नियुक्त हुए मेरे सहयोगी जगदीश पटेल, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा तथा देशभर के विभिन्न राज्यों के नवनियुक्त सभी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई और शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निरंतर हो रहे विकास के साथ-साथ पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसेवा का यह यज्ञ अविरत जारी रखने के लिए मैं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत रहूंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 8:35 PM IST

Tags

Next Story