सूखे के बीच सियासत तेज: लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे फडणवीस, किसानों के लिए मांगा आशीर्वाद - खुशहाली की कामना

लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे फडणवीस, किसानों के लिए मांगा आशीर्वाद -  खुशहाली की कामना
  • फडणवीस ने मंगलवार रात लालबाग के राजा के दर्शन किए
  • मराठवाड़ा के लातूर और धाराशिव के प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात लालबाग के राजा के दर्शन किए। इसके बाद वे मराठवाड़ा के लातूर और धाराशिव के प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे और किसानों से सीधे संवाद किया। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने राज्य के किसानों की खुशहाली की कामना लालबाग के राजा के चरणों में की।

इधर, उपमुख्यमंत्री और राकांपा (अजित) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने पार्टी के मंत्रियों, प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को किसानों के खेतों तक पहुंचने तथा फसल नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और मंत्री लगातार सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन ठाकरे बंधु किसानों के बीच कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। बन ने सवाल उठाया कि किसानों के संकट के समय विपक्षी नेताओं की जमीनी मौजूदगी कहां है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एसी में रहने वाले नेता हैं।

Created On :   23 Sept 2026 9:37 PM IST

Tags

Next Story