बड़ी संख्या में शामिल हो: प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार महाकुंभ, 29 सितंबर को एक हजार मेला होगा आयोजित

प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार महाकुंभ, 29 सितंबर को एक हजार मेला होगा आयोजित
  • मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने युवाओं से शामिल होने किया आह्वान
  • रोजगार मेला में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रदेश के कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार विभाग की ओर से 29 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में एक हजार रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार महाकुंभ महाराष्ट्र’ रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, एलआईसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी समेत कई नामचीन कंपनियां और संस्थान शामिल होंगे। प्रदेश के कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने युवाओं को रोजगार मेला में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस मेले के लिए अभी तक 1,588 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। जिनके माध्यम से 71,939 प्राथमिक रोजगार अवसर उपलब्ध हुए हैं। 29 सितंबर तक पंजीकृत नियोक्ताओं की संख्या 2,500 तक पहुंचने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेगा। नए अभ्यर्थियों के साथ अनुभवी उम्मीदवारों को रोजगार के लिए मौका मिल सकेगा। इसके पहले बीते 11 सितंबर को मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से बांद्रा पूर्व स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’ का आयोजन किया गया था। इसमें 32 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Created On :   21 Sept 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story