महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने कहा - वैश्विक नीति के तहत विदेश में रोजगार के लिए भर्ती व्यवस्था करें विकसित, वैश्विक कार्यबल गतिशीलता नीति 2026 घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा - वैश्विक नीति के तहत विदेश में रोजगार के लिए भर्ती व्यवस्था करें विकसित, वैश्विक कार्यबल गतिशीलता नीति 2026 घोषित
  • भाषा प्रशिक्षण के लिए सामंजस्य करार
  • 28 देशों के साथ करार

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए वैश्विक कार्यबल गतिशीलता नीति 2026 (ग्लोबल वर्कफोर्स मोबिलिटी पॉलिसी) के तहत विदेश के रोजगार के लिए सुरक्षित भर्ती व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुसार महाराष्ट्र के नौजवानों को कौशल्य और भाषा प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए सक्षम किया जा रहा है। लेकिन अब विभिन्न देशों के कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता को पहचानकर देशवार ‘स्किल पासपोर्ट’ तैयार करें। राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और अन्य प्रशिक्षण संस्थान पाठ्यक्रमों को अपडेट करें। सोमवार को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कामगार गतिशीलता पर आयोजित एक दिवसीय उच्चस्तरीय परिषद को संबोधित किया। महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्र), प्रदेश का राजशिष्टाचार विभाग, प्रदेश का कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार विभाग और महाराष्ट्र एजेंसी फॉर होलिस्टिक इंटरनेशनल मोबिलिटी एंड एडवांसमेंट (महिमा) की ओर से संयुक्त रूप से परिषद आयोजित किया गया था। राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक प्रशिक्षण सहित डिजिटल और प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दें। ऑनलाइन भाषा प्रशिक्षण के लिए तय करें। डिजिटल भाषांतर और इंटरप्रिटेशन संसाधन का उपयोग करें। इसमें ‘सर्क्युलर मोबिलिटी ऑफ टॅलेंट’ परिकल्पना कारगार साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के मसौदे के तहत कौशल्य विकास, वैश्विक मांग के अनुसार प्रशिक्षण, भाषा प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र, कागजातों के साथ मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाषा प्रशिक्षण के लिए सामंजस्य करार

महाराष्ट्र के युवाओं को विदेश में रोजगार के मौके सुलभ होने और भाषा की मुश्किल दूर करने के लिए केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया भाषिणी, मित्र और महिमा के साथ करार हुआ है।

28 देशों के साथ करार

भारत ने लगभग 28 देशों के साथ कामगार गतिशीलता को लेकर करार किया है। वैश्विक आर्थिक मंच फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025 के अनुसार साल 2030 तक वैश्विक स्तर पर लगभग 17

करोड़ नए रोजगार पैदा होंगे। जबकि विश्व भर में 9 करोड़ 20 लाख रोजगार विस्थापित (खत्म) होने का अनुमान है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय कार्यबल गतिशीलता क्षेत्र में अग्रणी रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश के राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, राज्य के कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगल प्रभात, मित्र संस्था उपाध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, मित्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी, केंद्रीय कौशल्य विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निरंजन कुमार सुधांशु,राष्ट्रीय कौशल्य मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणकुमार पिलाई समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Created On :   21 Sept 2026 7:44 PM IST

Tags

Next Story