निशाना: राऊत ने कहा - दिशा सालियान का हमें भी दुख है, कुछ नेताओं के कहने पर सालियान के पिता कर रहे हैं तमाशा, नवनाथ का पलटवार

राऊत ने कहा - दिशा सालियान का हमें भी दुख है, कुछ नेताओं के कहने पर सालियान के पिता कर रहे हैं तमाशा, नवनाथ का पलटवार
  • जानबूझकर अपना करियर बचाने के लिए आदित्य का करियर दांव पर लगा रहे हैं राऊत
  • नवनाथ ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई. दिशा सालियान मामले को लेकर शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत ने दिशा के पिता सतीश सालियान और उनके वकील निलेश ओझा पर हमला बोला है। सतीश सालियान द्वारा मातोश्री पहुंचकर आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राऊत ने कहा कि दिशा की मौत का सभी को दुख है, लेकिन इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से ‘तमाशा’ किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राऊत ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है और उसे अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मातोश्री पहुंचकर प्रचार पाने की कोशिश कर रहे हैं। राऊत ने यह भी दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कुछ राजनीतिक लोग हैं, हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक रूप से नहीं दिया।

इस बीच प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने राऊत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह जानबूझकर अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए आदित्य ठाकरे का करियर दांव पर लगा रहे हैं। बन ने कहा कि हर रोज राऊत टीवी पर भाषण देते हैं और अपनी राजनीति चमकाते हैं। उन्होंने कहा कि राऊत बेवजह आदित्य ठाकरे के लिए दिशा के केस पर बयानबाजी कर खाई खोदने का काम कर रहे हैं।

Created On :   20 Sept 2026 9:23 PM IST

Tags

Next Story