महाराष्ट्र: पालघर में 101, ठाणे में 20 और नाशिक में 16 नए आंगनवाड़ी केंद्र होंगे स्थापित, राज्य सरकार ने दी बनाने के लिए मंजूरी

पालघर में 101, ठाणे में 20 और नाशिक में 16 नए आंगनवाड़ी केंद्र होंगे स्थापित, राज्य सरकार ने दी बनाने के लिए मंजूरी
  • राज्य सरकार ने 176 नए आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के लिए दी मंजूरी
  • धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत नए आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने को स्वीकृति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पालघर में 101, ठाणे में 20, नाशिक में 16 समेत 8 जिलों में 176 नए आंगनवाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत नए आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने को स्वीकृति दी है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने राज्य में 176 आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 12 लाख रुपए निधि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपए में सभी सुविधाओं के साथ सक्षम आंगनवाड़ी का निर्माण करने करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) के आयुक्त को आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने के लिए कार्यवाही करनी होगी। राज्य के महिला व बाल विकास विभाग के मुताबिक प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर एक-एक आंगनवाड़ी सेविका और आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्त की जाएगी। इन 176 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पूरक पोषण आहार, प्रशासनिक खर्च, दवाई किट समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इन जिलों में बनेगा आंगनवाड़ी केंद्र




Created On :   18 Sept 2026 9:56 PM IST

Tags

Next Story