दर्दनाक हादसा: लालबाग में दर्शन से लौटने के दरम्यान किशोर छात्र की मौत, बिना लाइसेंस बाइक चला रहे थे नाबालिग

लालबाग में दर्शन से लौटने के दरम्यान किशोर छात्र की मौत, बिना लाइसेंस बाइक चला रहे थे नाबालिग
  • दो दोस्तों की बाइक विक्रोली में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त
  • पीछे बैठे 19 वर्षीय छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लालबाग से बाप्पा का दर्शन करके लौट रहे दो दोस्तों की बाइक विक्रोली में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से पीछे बैठे 19 वर्षीय छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर 2026 की रात में हुआ। इस मामले में विक्रोली पुलिस स्टेशन ने बाइक चला रहे नाबालिग चालक और गाड़ी के मालिक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कांजुरमार्ग निवासी जयनम जयेशभाई दोषी (19) अपने दोस्त धैर्य अनिल भानुशाली (17) के साथ मोटरसाइकिल से लालबाग-परेल इलाके में गणपति दर्शन के लिए गए थे। रात में गणपति दर्शन करने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान धैर्य भानुशाली बाइक चला रहा था, जबकि जयनम पीछे बैठा था। जैसे ही वे विक्रोली में गोदरेज सोप गेट बस स्टॉप के पास सर्विस रोड पर पहुंचे, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से फिसल गई। हादसे के बाद दोनों दोस्त सड़क पर गिर पड़े। जयनम के सिर, हाथ और पैरों में बेहद गंभीर चोटें आईं। जबकि धैर्य को भी मामूली चोटें लगीं। कैब चालक की मदद से दोनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जयनम को मृत घोषित कर दिया।

बाइक चालक नाबालिग

विक्रोली पुलिस स्टेशन की जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय धैर्य के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद उसने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने नाबालिग धैर्य के साथ-साथ मोटरसाइकिल के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चालक के नाबालिग होने और बिना लाइसेंस के होने की जानकारी के बावजूद उसे तेज रफ्तार वाहन सौंपना गंभीर कानूनी अपराध है।

Created On :   18 Sept 2026 9:33 PM IST

Tags

Next Story