- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त...
चुनाव आयोग विवाद: विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए, सुप्रिया सुले ने तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मतभेद को लेकर आई रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। इसी क्रम में राकांपा (शरद) सांसद सुप्रिया सुले ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह मुद्दा हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा है तथा इसे राजनीतिक मामले के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मसले पर चर्चा के लिए सरकार से तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा को समर्पित किया अवॉर्ड
सांसद सुप्रिया सुले ने यहां बुधवार को कहा कि अगर तंत्र ही ढहने वाला है, तो हम किस पर भरोसा करें? उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है और उस पर राजनीतिक दलों के बीच खुली चर्चा की जरूरत है। राकांपा (शरद) सांसद ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह देश के हर नागरिक के अधिकारों से जुड़ा है। अब यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। सुले ने कहा कि कि इन आरोपों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोई सच्चाई है या नहीं। उन्होंने इन दावों को "बेहद चिंताजनक' बताया कि दो चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के कई ऐसे निर्णयों पर आपत्ति जताई थी जो कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे।
Created On :   23 Sept 2026 7:43 PM IST











