राहत: वसंत डावखरे सीडी कांड मामले में 17 साल बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे बरी

वसंत डावखरे सीडी कांड मामले में 17 साल बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे बरी
  • मानहानि करने के मामले में कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया
  • उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे बरी

डिजिटल डेस्क, कल्याण. कल्याण के जिला सत्र न्यायालय में पिछले 17 वर्ष से चल रहे तत्कालीन राकांपा (अविभाजित) नेता वसंत डावखरे की सीडी जारी कर मानहानि करने के मामले में कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया। अदालत ने 17 साल से चल रहे इस केस में शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना (शिंदे) के मुख्य नेता और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। यह मामला 2009 के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का है। उस समय कल्याण लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में कथित सीडी दिखाकर बदनामी करने का आरोप उस सीट से तत्कालीन उम्मीदवार वसंत डावखरे ने लगाया था। उन्होंने उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और तत्कालीन शिवसेना प्रत्याशी आनंद परांजपे तथा सभा के आयोजक रमाकांत देवलेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान 20 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए। सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सभी को निर्दोष करार दिया।

Created On :   23 Sept 2026 9:32 PM IST

Tags

Next Story