छिंदवाड़ा न्यूज: स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक.. 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजििटव, आईसीयू में भर्ती

स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक.. 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजििटव, आईसीयू में भर्ती
सर्दी-खांसी और ऑक्सीजन लेबल कम आने पर कराई थी जांच, घबराने नहीं सावधान रहने की जरुरत पेशेंट और आसपास के घरों का सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य टीम

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। िजले में स्वाइन फ्लू (एच-1एन-1) ने दस्तक दी है, शहर से लगे एक गांव के 68 वर्षीय बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर आईसीयू में भर्ती कर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजििटव आई है, हालांकि बुजुर्ग की हालत सामान्य बताई जा रही है।

सीएमएचओ डॉ.अर्चना कैथवास ने बताया कि 68 वर्षीय बुजुर्ग को कफ, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं के चलते 19 सितम्बर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। एहतियात के तौर पर स्वाइन फ्लू जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि लगातार पेशेंट के साथ रहने वाली उनकी पत्नी नेगेटिव है। पेशेंट के अन्य किसी मरीज के संपर्क में आने या ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल में बुजुर्ग को इलाज दिया जा रहा है।

27 घरों का सर्वे, सामान्य सर्दी-खांसी के मरीज मिले-

सीएमएचओ डॉ.अर्चना कैथवास ने बताया कि बुजुर्ग का घर खेत के बीच मंे है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य अमले को भेजकर आसपास के 27 घरों का सर्वे कराया गया है। विशेषज्ञ डॉ. राहुल नाग और उनकी टीम ने भी सर्वे किया है। सर्वे के दौरान 8 से 9 लोगों को मौसमी सर्दी-खांसी है जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

एडवाइजरी...घबराने की नहीं, संतर्कता की जरुरत-

सीएमएचओ डॉ. अर्चना कैथवास ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सांस से संबधित (इंफ्लूएंजा) का खतरा बढ़ जाता है। इससे घबराने की जरुरत नहीं है, सर्तकता रखकर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।


Created On :   23 Sept 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story