नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का नया इंजन

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का नया इंजन
इधर के कुछ सालों में चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति एक सरगर्म शब्द बन गया है। वह न सिर्फ सरकारी दस्तावेजों व अधिकारियों की बातों में निरंतर निकल जाता है, बल्कि उसका व्यवसायों और सामाजिक जीवन में भी गहरा मिश्रण हुआ है। वह चीन के वर्तमान और भावी आर्थिक विकास की रणनीति का केंद्र बन रहा है और चीन के गुणवत्ता विकास का नया इंजन माना जाता है।

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। इधर के कुछ सालों में चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति एक सरगर्म शब्द बन गया है। वह न सिर्फ सरकारी दस्तावेजों व अधिकारियों की बातों में निरंतर निकल जाता है, बल्कि उसका व्यवसायों और सामाजिक जीवन में भी गहरा मिश्रण हुआ है। वह चीन के वर्तमान और भावी आर्थिक विकास की रणनीति का केंद्र बन रहा है और चीन के गुणवत्ता विकास का नया इंजन माना जाता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सितंबर 2023 में सबसे पहले यह विचार पेश किया। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति परंपरागत वृद्धि मार्ग से अलग होकर वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन की नेतृत्वकारी भूमिका पर प्राथमिकता देती है और नई विकास अवधारणा के अनुरूप है। हाई टेक ,उच्च कुशलता और ऊंची गुणवत्ता उसकी विशेषताएं हैं। उसका केंद्रीय प्रतीक उत्पादकता में बड़ा इजाफा है। कहा जा सकता है कि यह चीन के नए युग में उत्पादक शक्ति की क्रांति है।

एलगोरिद्म, लार्ज मॉडल, औद्योगिक रोबोट, हाई एंड डिजिटल मशीन टूल, चिप्स व कम्प्यूटिंग संस्थापन, औद्योगिक सॉफ्टवेयर, ऊंची सटीकता वाले जांच उपकरण, नई सामग्री, वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड्डयन आदि, वे सब नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति का ठोस प्रतिबिंब हैं, जो बड़े पैमाने तौर पर उत्पादक कुशलता की उन्नति करने में सक्षम हैं।

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन में व्यावहारिक अपडेट, वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी नवाचार, हरित विकास और जनजीवन सुधार की मजबूत नींव है, जो चीनी अर्थव्यवस्था की गुणवत्ता उन्नत करने और उचित वृद्धि बढ़ाती है। वह चीन की आधुनिक व्यवसाय व्यवस्था की स्थापना और चीनी आधुनिकीकरण पूरा करने में मजबूत शक्ति डालती है।

उल्लेखनीय बात है कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति का वैश्विक महत्व भी है। जलवायु परिवर्तन, असंतुलित विकास और कमजोर आर्थिक बहाली के सामने नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति में निहित नवाचार अवधारणा, हरित मार्गदर्शन और साझा करने के विचार ने विश्व के सतत विकास और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए चीनी बुद्धिमत्ता और चीनी योजना प्रस्तुत की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story