एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से एक्यूआई में सुधार की उम्मीद

एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से एक्यूआई में सुधार की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। पूरे हफ्ते हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का सीधा असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

नोएडा, 26 मार्च (आईएएनएस)। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। पूरे हफ्ते हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का सीधा असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 26 और 27 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 28 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 29 से 31 मार्च के बीच फिर से आंशिक रूप से बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं, एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान एक्यूआई स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 233, बवाना में 221 और चांदनी चौक में 206 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा अशोक विहार में 168, अलीपुर में 173 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 171 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 174, सेक्टर-62 में 160 और सेक्टर-116 में 194 दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 230 और नॉलेज पार्क-5 में 280 तक पहुंच गया है, जो काफी खराब स्थिति को दर्शाता है। गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 197, लोनी में 240, वसुंधरा में 222 और संजय नगर में 168 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ जाते हैं, जिससे एक्यूआई में सुधार होता है। आने वाले दिनों में इसी वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है और लोगों को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

इस सप्ताह एनसीआर के लोगों को मौसम में ठंडक और साफ हवा का अनुभव मिल सकता है, जिससे लंबे समय बाद राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story