एनडीए कॉन्क्लेव में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, सहयोगी दलों ने गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां

एनडीए कॉन्क्लेव में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, सहयोगी दलों ने गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां
एनडीए कॉन्क्लेव के बाद नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और देश की बदलती तस्वीर का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सहयोगी दलों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में मौजूद सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। एनडीए कॉन्क्लेव के बाद नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और देश की बदलती तस्वीर का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सहयोगी दलों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में मौजूद सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की यात्रा का प्रतीक है। पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने एक नए भारत के निर्माण की नींव रखी है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे एनडीए परिवार ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है और इस दौरान देश ने विकास की नई गति देखी है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों की भी है जिन्होंने लगातार उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास ने ही इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को संभव बनाया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं और विश्वास है कि वे 25 वर्षों तक भी देश का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों को न्याय देने का प्रयास किया है, इसलिए जनता बार-बार उन्हें चुन रही है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि आज का दौर प्रदर्शन और जवाबदेही का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार चुने गए हैं और वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में परिणाम देना सबसे महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उन्हें देश का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 11:35 PM IST

Tags

Next Story