एनडीए के नेताओं का विपक्ष पर हमला, 'तेजस्वी चिंता न करें, उनकी भूमिका होगी सीमित'

एनडीए के नेताओं का विपक्ष पर हमला, तेजस्वी चिंता न करें, उनकी भूमिका होगी सीमित
बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कई नेताओं ने सरकार की स्थिरता और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास जताया।

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कई नेताओं ने सरकार की स्थिरता और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास जताया।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सर्वसम्मति से समर्थन मिला है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले कई वर्षों तक वे सत्ता में नहीं आ पाएंगे और संभव है कि विपक्ष में भी उनकी भूमिका सीमित हो जाए।

वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एनडीए सरकार को मिले समर्थन के लिए सभी विधायकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी एनडीए की सरकार थी, आज भी है और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में “विकसित भारत, विकसित बिहार” के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री बनना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वास मत हासिल होना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से कुछ नहीं होता है। सरकार के पास मजबूत समर्थन और संसाधन हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने फ्लोर टेस्ट को औपचारिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह पहले से तय था कि सरकार बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा।

उधर, तेजस्वी यादव को लेकर सत्तापक्ष के नेताओं ने तीखी टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वे केवल आलोचना तक सीमित हैं।

उन्होंने कहा कि पहले से ही सबको पता था कि एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने वाले है। विपक्ष का काम केवल जनता को गुमरहा करने का रह गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story