एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को बताया देशहित की बैठक

एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को बताया देशहित की बैठक
एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को देशहित में बताते हुए कहा कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संकट से निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में कई ऐसे फैसले लिए जाएंगे जो देशहित के होंगे।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को देशहित में बताते हुए कहा कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संकट से निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में कई ऐसे फैसले लिए जाएंगे जो देशहित के होंगे।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, तो उसके पहले पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में बयान दिया और उससे एक दिन पहले लोकसभा में दिया था। सर्वदलीय बैठक में कई ऐसे फैसले होने वाले हैं जो देशहित के लिए होंगे।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में नहीं हैं। जनता उन्हें चुनकर उन्हें सांसद बनाती है, उन्हें सदन में कोई दिलचस्पी नहीं है और सदन में वह लगातार उपस्थित नहीं रहते हैं। मुझे लगता है कि सदन की कार्यवाही के समय वह कभी हरियाणा, कभी केरल जा रहे हैं, तो क्या वह नेता प्रतिपक्ष होने लायक हैं?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी चर्चा का विषय हैं? क्या कोई उन्हें गंभीरता से लेता है? क्या आपने उन्हें कभी गंभीर होते देखा है? जब हंगामा होता है, तभी वे संसद में आते हैं। वे यहां रोज आते हैं, बस बैठकर बातें करते हैं और चले जाते हैं। उनके बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां तक ​​कि उनकी पार्टी के सदस्य भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।"

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एलपीजी की कमी को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन करने पर कहा, "ये तो इनकी राजनीति है। देश के हित में इन्हें कुछ नहीं सोचना है। दुनिया में सभी जगह तनाव है। इस बीच भारत में शांति है, उसके साथ-साथ विकास के काम चल रहे हैं, लेकिन विपक्ष इस पर समर्थन करने के बजाय मूर्खतापूर्ण राजनीति कर रहा है, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है।"

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है, इस पूरे संकट में भारत की भूमिका पूरी तरह से निष्पक्ष रही है। भारत ने बेहद कूटनीतिक रुख अपनाया है, और हम सभी पक्षों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए हुए हैं।"

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लोकतांत्रिक ढंग से काम कर रही है। सभी से विचार-विमर्श होता है।"

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। उसका लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है...विपक्ष के लोग सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story