नीट परीक्षा से लेकर फर्जी एनकाउंटर तक, शक्ति सिंह यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

नीट परीक्षा से लेकर फर्जी एनकाउंटर तक, शक्ति सिंह यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा, जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा, जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने शाहपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश पर भी टिप्पणी की।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आजाद हिंदुस्‍तान में यह पहला पेपर है जिसमें भारत सरकार ने सेना का इस्‍तेमाल किया है। इनका एग्‍जाम कराने वाला कंट्रोलर कितना लचर और कितना कमजोर है कि बार-बार परीक्षा लीक हो जा रही है।

जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को लेकर उन्‍होंने कहा कि इनके आंतरिक बैठकों से हमें कोई मतलब नहीं है, लेकिन चर्चा है कि नीतीश कुमार को दोबारा से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया जाएगा। अगर वह जानते और पहचानते नहीं है तो अच्‍छा होगा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष निशांत को बना दें। पूरी सड़क वन-वे है, अगर हमारी पार्टी की बैठक होती तो ऐसा संभव नहीं होता।

उन्‍होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों का समर्थन किया। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी ने हमेशा से फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाया है। हम सब उनमें से नहीं है जो खंडसा उठाते हो। हमारी पार्टी राज्‍य के तमाम लोगों का ख्‍याल रखती है। फर्जी एनकाउंटर सरकार की असफलता और पुलिस की गिरती साख का प्रमाण है। इसीलिए कहता हूं कि फेक एनकाउंटर के सवाल पर दो तरह की धुन मत बजाओ।

बिहार के शाहपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश पर उन्‍होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्‍चाई सबके सामने आए। जांच किससे करानी है, यह सरकार का फैसला है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story