नीट-पीजी के कारण 27 से 31 अगस्त तक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर बंद रहने का दावा गलत स्वास्थ्य मंत्रालय

नीट-पीजी के कारण 27 से 31 अगस्त तक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर बंद रहने का दावा गलत  स्वास्थ्य मंत्रालय
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा 30 अगस्त को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम आयोजित होने से पहले एक खबर लोगों के बीच काफी फैल रही है। वह खबर है कि नीट-पीजी ड्यूटी के लिए मेडिकल अधिकारियों की तैनाती के कारण 27 से 31 अगस्त तक केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर बंद रहेंगे।

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा 30 अगस्त को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम आयोजित होने से पहले एक खबर लोगों के बीच काफी फैल रही है। वह खबर है कि नीट-पीजी ड्यूटी के लिए मेडिकल अधिकारियों की तैनाती के कारण 27 से 31 अगस्त तक केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर बंद रहेंगे।

इसको लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि नीट-पीजी ड्यूटी के लिए मेडिकल अधिकारियों की तैनाती के कारण 27 से 31 अगस्त तक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर बंद रहने का दावा करने वाला नोटिस पूरी तरह झूठा और अनधिकृत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि सभी सीजीएचएस वेलनेस सेंटर अपने तय कामकाज के समय के अनुसार काम करेंगे। इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सीजीएचएस चैनलों के जरिए दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

जानकारी के लिए बता दें कि एनबीईएमएस की ओर नीट-पीजी के लिए एडमिट कार्ड 24 अगस्त को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 720 अंक के लिए 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर देने के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर देने के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

एनबीईएमएस ने नीट-पीजी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई को सक्रिय कर दी थी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई थी। वहीं, नीट-पीजी में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 11 अगस्त को जारी कर दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story