राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक संदेश में कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जो धन और समृद्धि की देवी हैं।
खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। मैं सभी से सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Oct 2025 7:31 PM IST