शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आधिकारिक रूप से अरबपति की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म उद्योग में 33 साल बिताने के बाद उनकी कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपए) है। बुधवार को जारी हुई 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' से इस बात का खुलासा हुआ है।

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आधिकारिक रूप से अरबपति की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म उद्योग में 33 साल बिताने के बाद उनकी कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपए) है। बुधवार को जारी हुई 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' से इस बात का खुलासा हुआ है।

किंग खान अब भारत के सबसे अमीर अभिनेता ही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी बन गए हैं।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान आधिकारिक तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफील्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) सहित कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स से अधिक हो गई है।

शाहरुख खान की नेट वर्थ को बढ़ाने में उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का हाथ है। इसकी स्थापना 2002 में हुई थी, जिसने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रईस' और 'पठान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

यह सिर्फ फिल्में ही नहीं बनाती, बल्कि यह कंपनी फिल्मों के लिए वीएफएक्स, डिस्ट्रीब्यूशन और कंटेंट राइट्स को भी संभालती है। इस तरह यह भारतीय मनोरंजन उद्योग की बहुत बड़ी खिलाड़ी साबित हुई है।

इसके अलावा शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ओनर भी हैं। उनके पास मुंबई में मन्नत नाम का आलीशान बंगला है, अलीबाग में एक फार्महाउस और लंदन और दुबई में कुछ अपार्टमेंट हैं। यह सब भी उनकी संपत्ति में शामिल है।

इन सबके साथ ही उन्होंने कई अन्य व्यवसायों में भी भारी निवेश कर रखा है। इनके जरिए भी उनकी तगड़ी कमाई होती है।

अन्य भारतीय सेलेब्स की बात करें तो इस सूची में अभिनेत्री जूही चावला और उनका परिवार शामिल हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपए बताई गई है। तीसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जिनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए है।

चौथे पायदान पर 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करण जौहर हैं और पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। बिग बी की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए बताई गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2025 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story