राष्ट्रीय: बिहार में राजद को फिर लगा झटका, भभुआ के विधायक भरत बिंद भी भाजपा में पहुंचे

बिहार में राजद को फिर लगा झटका, भभुआ के विधायक भरत बिंद भी भाजपा में पहुंचे
बिहार में सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों का अपनी ही पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद भी शुक्रवार को भाजपा के पाले में आ गए। बिहार में सरकार बदलने के बाद राजद के पांच विधायक भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं।

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों का अपनी ही पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद भी शुक्रवार को भाजपा के पाले में आ गए। बिहार में सरकार बदलने के बाद राजद के पांच विधायक भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं।

बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में राजद के विधायक भरत बिंद सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद और नीलम देवी ने एनडीए के पक्ष में वोट दिया था।

इसके बाद राजद की विधायक संगीता देवी भाजपा के पक्ष में आ चुकी हैं। कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम भी भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं।

दूसरी तरफ राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि यह कहीं से नियमानुकूल नहीं है। भाजपा कमजोर हो गई है, इस कारण वह पैसे के बल पर विधायकों को खरीद रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2024 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story