शिक्षा: भोपाल के आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार का इस्तीफा मंजूर

भोपाल के आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार का इस्तीफा मंजूर
बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आर्थिक अनियमितताओं के चलते चर्चाओं में है। इसी बीच कुलपति प्रो. सुनील कुमार का इस्तीफा मंजूर करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नए कुलपति के तौर पर डॉ. रूपम गुप्ता को नामित किया है।

भोपाल, 7 मार्च (आईएएनएस)। बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आर्थिक अनियमितताओं के चलते चर्चाओं में है। इसी बीच कुलपति प्रो. सुनील कुमार का इस्तीफा मंजूर करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नए कुलपति के तौर पर डॉ. रूपम गुप्ता को नामित किया है।

पिछले दिनों आर्थिक अनियमितताओं के मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आरजीपीवी के कुलपति प्रो. सुनील कुमार का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कंप्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की अध्यक्ष डॉ. रूपम गुप्ता को कुलपति के कार्य संपादन के लिए नामित किया है। डॉ. गुप्ता नए कुलपति की नियुक्ति होने तक कामकाज संभालेंगी।

बता दें कि विश्वविद्यालय में हुई आर्थिक गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ गांधी नगर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story