संस्कृति: देहरादून में महाशिवरात्रि पर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देहरादून में महाशिवरात्रि पर प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करके अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। शिव भक्त कावड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है।

देहरादून, 8 मार्च (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करके अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। शिव भक्त कावड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है।

महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देहरादून में प्राचीन टपकेश्वर शिव मंदिर में देर रात से ही भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। शिव भक्त कावड़ियों ने भी देर रात टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे।

महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5,100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शाम से चार पहर की आरती भी होगी।

भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देख रहे हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2024 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story