राजनीति: ईडी कार्रवाई की जद में आईं झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा पर भाजपा ने लूट-आतंक मचाने का मढ़ा आरोप

ईडी कार्रवाई की जद में आईं झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा पर भाजपा ने लूट-आतंक मचाने का मढ़ा आरोप
झारखंड में ईडी की कार्रवाई की जद में आईं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमीन लूट, भ्रष्टाचार और अपने इलाके में आतंक राज फैलाने का आरोप लगाया है।

रांची, 13 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में ईडी की कार्रवाई की जद में आईं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमीन लूट, भ्रष्टाचार और अपने इलाके में आतंक राज फैलाने का आरोप लगाया है।

अंबा प्रसाद ने अपने खिलाफ ईडी की छापेमारी को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा के टिकट पर हजारीबाग या चतरा से चुनाव लड़ने से इनकार की वजह से उन्हें टारगेट किया गया है।

इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पलटवार करते हुए अंबा प्रसाद को चुनौती दी कि वह बताएं कि भाजपा की ओर उन्हें किसने टिकट ऑफर किया था?

उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद लूट-खसोट के मामले में गर्दन फंसने के बाद सरासर झूठ बोलकर राजनीतिक सनसनी फैलाने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस विधायक और उनके परिवार के लोगों ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से आतंक राज कायम कर रखा है। जमीन लूट और भ्रष्टाचार का वहां जो बोलबाला है, उसे हर कोई जानता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में खनिज, बालू, जमीन की लूट ईडी कार्रवाई में उजागर हो चुकी है। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होने की वजह से उनके समर्थन में खड़े हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2024 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story