अपराध: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार
नोएडा के थाना फेस वन पुलिस व एक बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। आरोपी पर चोरी और लूट के 18 मामले दर्ज हैं।

नोएडा, 18 मार्च (आईएएनएस) । नोएडा के थाना फेस वन पुलिस व एक बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। आरोपी पर चोरी और लूट के 18 मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च की रात थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 14ए फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह रुकने की बजाय सेक्टर 14 ए के पीछे गंदे नाले की और भागने लगा।

पुलिस ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान वह बाइक सहित फिसल कर गिर गया। अपने आप को घिरता देख उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मेें वह घाायल हो गया। उसकी पहचान नावेद के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। वह थाना जगतपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। उस पर पहले सेे अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2024 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story