राजनीति: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मितेंद्र सिंह को मिली

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मितेंद्र सिंह को मिली
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह जिम्मेदारी मितेंद्र दर्शन सिंह को सौंपी गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष का नाता ग्वालियर-चंबल संभाग से है।

भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह जिम्मेदारी मितेंद्र दर्शन सिंह को सौंपी गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष का नाता ग्वालियर-चंबल संभाग से है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मितेंद्र दर्शन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी व राहुल गांधी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

मितेंद्र के पिता दर्शन सिंह की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में रही है। दर्शन सिंह का 2016 में निधन हो गया और उसके बाद मितेंद्र ने अपने पिता की विरासत संभाली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2024 12:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story