राजनीति: पीएम मोदी आज उत्तराखंड व राजस्थान में करेंगे रैली, अमित शाह एमपी व महाराष्ट्र में भरेंगे हुंकार

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर एक बजे मध्य प्रदेश के मंडला और 2:45 बजे खजुराहो लोकसभा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां नांदेड़ में शाम को 5:30 बजे उनकी रैली होनी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 9:45 बजे गंगटोक में सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे। इसके बाद वह अंडमान और निकोबार पहुंचकर लगभग तीन बजे पोर्ट ब्लेयर के आईटीएफ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2024 3:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story