किताबें: चीन में 'विनम्रता और महानता रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी' प्रकाशित

चीन में विनम्रता और महानता  रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी प्रकाशित
1924 में प्रसिद्ध भारतीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने चीन का दौरा किया। यह चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के इतिहास में एक प्रमुख घटना बन गई।

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। 1924 में प्रसिद्ध भारतीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने चीन का दौरा किया। यह चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के इतिहास में एक प्रमुख घटना बन गई।

"विनम्रता और महानता : रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी" रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्य पर चीनी विशेषज्ञ बाई खाईयुआन की नवीनतम कृति है, जिसे चीन के हनान साहित्यिक प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित किया गया है।

"रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी" उनके जीवन की कड़वाहट और खुशी से जुड़ी कहानी बताती है, साहित्यिक सृजन में उनकी महान उपलब्धियों, गरीबी को खत्म करने, शिक्षा से देश को शक्तिशाली बनाने आदि कठिन कोशिशों का परिचय देती है, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और विश्व शांति विकास को साकार करने में टैगोर के योगदान को प्रदर्शित करती है।

किताब में "चीन की यात्रा का निमंत्रण", "चीन अकादमी की स्थापना" और "चीनी लोगों के जापानी-विरोधी युद्ध के लिए मजबूत समर्थन" तीन अध्यायों में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों से चीनी लोगों के प्रति टैगोर का गहरा स्नेह प्रदर्शित किया गया है और चीन-भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर टैगोर की सकारात्मक भूमिका दिखायी गयी है।

यह किताब एक ऐसी जीवनी है, जो चीन और भारत के बीच स्थायी मित्रता के लिए एक आशीर्वाद है। इसके प्रकाशन से चीन में टैगोर अध्ययन के गहन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 April 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story