राजनीति: 'बंटोगे तो कटोगे' भाजपा की भावना, समाज को जोड़े रखना हमारी प्राथमिकता गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने यहां बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

बोकारो, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने यहां बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को संवारने का काम किया, लेकिन मोदी सरकार देश को बर्बाद करने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता कांग्रेस गठबंधन को जनादेश देने जा रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों का जनता इस बार हिसाब बराबर करेगी। "400 पार" का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार को "जनता ने 200 सीटों पर" ला दिया। मोदी सरकार बैसाखियों पर टिकी हुई है।

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुनावी मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी घुसपैठियों को रोकने की है। वह अपनी असफलता का ठिकरा झारखंड की सरकार पर फोड़ना चाहती है।

उन्होंने आगे कहा कि 'बंटोगे तो कटोगे' यह भावना भारतीय जनता पार्टी की है। भाजपा ही काटने और बांटने की बात करती है। कांग्रेस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस हमेशा जोड़ने का काम करती है। समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का हमारा प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ओबीसी समाज का हक मार रही है। ओबीसी समाज का जो संवैधानिक अधिकार है, उसे छिनने का काम किया गया। उनको मिलने वाले आरक्षण को हटा दिया गया। कांग्रेस गठबंधन की सरकार झारखंड में बनेगी तो ओबीसी को उसका पूरा हक मिलेगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 15 नवंबर को प्रचार करेंगे। कांग्रेस और 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। "हम चुनाव में बड़ी जीत" दर्ज करने जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Nov 2024 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story