राजनीति: पीएम मोदी में है झारखंड की जनता का विश्वास शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी में है झारखंड की जनता का विश्वास  शिवराज सिंह चौहान
चुनावी राज्य झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ सभी सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

रांची, 20 नवंबर (आईएएनएस)। चुनावी राज्य झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ सभी सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

झारखंड में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जिसमें कई एजेंसियों ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई है। इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने आईएएनएस से कहा कि एकदम स्पष्ट है कि झारखंड में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों का और झारखंड की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए में है। झारखंड की जनता अपने प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीत रही है और हम सरकार बना रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा स्पष्ट रूप से शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कम से कम से कम 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। प्रदेश में दो चरणों में वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन वास्तव में ऊंट किस करवट बैठता है यह 23 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Nov 2024 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story