राजनीति: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने असम में गोमांस पर प्रतिबंध का किया स्वागत

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने असम में गोमांस पर प्रतिबंध का किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने असम सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि यह कदम देश की सनातन सभ्यता के अनुकूल है, जहां गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गोमांस पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी था और असम ने इस मामले में नेतृत्व किया है।

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने असम सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि यह कदम देश की सनातन सभ्यता के अनुकूल है, जहां गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गोमांस पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी था और असम ने इस मामले में नेतृत्व किया है।

आर.पी. सिंह ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गाय को माता मानते हैं और इस देश में गोमांस का सेवन उचित नहीं है। असम सरकार के इस कदम का पूरा देश स्वागत करता है और हमें उम्मीद है कि बाकी राज्य भी इस फैसले का अनुसरण करेंगे। गोमांस पर प्रतिबंध एक संदेश भेजता है, जो पूरे सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि बाकी धर्मों के लोग इस कदम को समझेंगे और यह सोचेंगे कि जब हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, तो गोमांस कैसे खाया जा सकता है? उन्होंने आगे कहा कि असम सरकार के इस कदम से देश में गोमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गोमांस पर प्रतिबंध का मुद्दा सिर्फ असम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे देश में सनातन संस्कृति के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।

उल्लेखनीय है कि असम की हिमंत बिस्वा सरकार ने गोमांस को बैन करने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के होटल-रेस्टोरेंट में और सार्वजनिक समारोहों में गोमांस खाने और परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य कैबिनेट की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। इस फैसले के बाद से देश भर से प्रतिक्रियाएं आई हैं, और बीजेपी नेताओं ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Dec 2024 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story