दुर्घटना: मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट पलटी, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट पलटी, एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट करंजा के उरण में पलट गई। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट करंजा के उरण में पलट गई। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नीलकमल नाम की बोट में 30 यात्री सवार थे। हालांकि, अब तक बोट पर सवार यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की 3 बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर बचाव प्रयास शुरू किया गया है। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 3 नावें और तटरक्षक बल की 1 नाव क्षेत्र में हैं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

हादसे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल इस मामले में तेजी से काम कर रहा है। यात्रियों को सुरक्षित निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। गोताखोरों को भी समुद्र में उतारा गया है।

घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Dec 2024 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story