राजनीति: वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तंज, उनके पास भ्रष्टाचारी विजन है

वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तंज, उनके पास भ्रष्टाचारी विजन है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस आरोप पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई विजन नहीं होने का आरोप लगाया था। सचदेवा ने कहा, केजरीवाल का भ्रष्टाचारी विजन है।

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस आरोप पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई विजन नहीं होने का आरोप लगाया था। सचदेवा ने कहा, केजरीवाल का भ्रष्टाचारी विजन है।

अरविंद केजरीवाल के भाजपा के पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई विजन नहीं होने के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास इसका विजन है। उन्होंने लोगों को अपना विजन दिखाया कि कैसे गली-गली और मोहल्ले-मोहल्‍ले में शराब की दुकानें खोली जाती हैं। दलाली और कमीशन से कैसे शीश महल जैसा आलीशान बंगला बनाया जाता है और उसमें अय्याशी का पैसा लगाया जाता है।"

सचदेवा ने कहा, "उन्होंने अपना विजन दिखाया कि कैसे दिल्ली में राह चलते लोग सीवर के ओवरफ्लो और बार‍िश के पानी में डूबकर मर जाते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचारी विजन है। उनके चेहरे पर भ्रष्टाचारी, कमीशन और दलाली के काले धब्बे हैं। उनकी पार्टी पर वसूलीबाजी का आरोप भी है। आम आदमी पार्टी अपना विजन देख ले, जिसने दिल्ली को बद से बदतर और बदनाम करने का काम किया है।"

'आप' नेता संजय सिंह के आरोप कि भाजपा उनकी पत्नी का वोट कटवा रही है, इस पर सचदेवा ने कहा, "उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। क्योंकि संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के ल‍िए दो महि‍लाओं ने आवेदन किया है। इसमें एक का नाम है मधु और दूसरे का सुरेश देवी। अब संजय सिंह को चाहिए कि वह अपनी पत्नी से पूछें क‍ि दोनों महिलाएं कौन हैं, इसका पता करें। उनका पारिवारिक विवाद है, इस बात को संजय सिंह भी जानते हैं। इसमें कोई आश्‍चर्य नहीं क‍ि वो खुद इसका षड्यंत्र किए हों।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Dec 2024 9:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story