राजनीति: भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात अच्छी नहीं लगती सीटी रवि

बेंगलुरु, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा गांधी को कम, गोडसे को ज्यादा मानती है, कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। लगभग 70 सालों से यही होता आ रहा है।
भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि आप जानते हैं कि गांधी के हिंदुत्व के कारण क्या हुआ। सभी को पता है। विभाजन के कारण लाखों लोग मारे गए। गांधी के हिंदुत्व का क्या हुआ? क्या बचा? लोग नहीं बचे। फिर संविधान के बारे में- किसने इसे कमजोर किया। किसने देश में आपातकाल लगाया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस थी, जिसने आपातकाल लगाया। संविधान की बात करने वाले लोग यह बताएं कि भीमराव अंबेडकर को किसने दो बार हराया, वह कौन सी पार्टी थी। भीमराव अंबेडकर के निधन के बाद भी उनका अपमान किया गया। कांग्रेस ने दिल्ली में अंबेडकर को छह फीट की जगह नहीं दी। आज संविधान की बात करते हैं। कांग्रेस ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को दिया क्या हम लोगों ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया।
पीएम मोदी के आने के बाद हम लोगों ने संविधान गौरव दिवस मनाना शुरू किया। कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं, बस वंशवाद है। महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का विसर्जन किया जाना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सिर्फ घोटाला ही कर रही है।
प्रियंका गांधी की कित्तूर रानी चेनम्मा से तुलना पर भाजपा नेता ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी में कित्तूर रानी चेनम्मा का एक भी गुण है। कित्तूर रानी चेनम्मा ने देश के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन प्रियंका किसके लिए लड़ रही हैं। वह स्वार्थी कारणों से लड़ रही हैं, अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ रही हैं। उनकी तुलना कित्तूर रानी चेनम्मा से करना कित्तूर रानी चेनम्मा का अपमान है। उन्हें कर्नाटक और देश के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Jan 2025 11:18 PM IST