राजनीति: केजरीवाल ने दिल्ली को धूल, धुआं, धोखा और दारू दी शिवराज सिंह चौहान

केजरीवाल ने दिल्ली को धूल, धुआं, धोखा और दारू दी  शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने दिल्ली को क्या दिया है?

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने दिल्ली को क्या दिया है?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली देश का दिल और मान-सम्मान है, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने दिल्ली को क्या दिया है? इन्होंने दिल्ली को केवल 3 चीजें दी है, एक धूल, दूसरा धुआं और तीसरा धोखा दिया है। चौथी चीज और बता रहे हैं कि उन्होंने दारू भी दी है।"

उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने पीने का पानी नही दिया, पीने का पानी भी गंदा आया और उन्होंने दिल्ली में दारू की नदिया बहा दी। केजरीवाल ने तो कमाल कर दिया। केजरीवाल तो नटवरलाल निकले और उन्होंने दिल्ली को बदहाल कर दिया। यही नहीं, वह खुद मालामाल हो गए और जनता बेहाल हो गई।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को भी धोखा दिया। वह भी मोह में फंस गए थे। मैं इतना ही कहूंगा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। उन्होंने अन्ना हजारे को भी नहीं छोड़ा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला शख्स ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला।

उन्होंने आगे कहा कि राम हमारे अस्तित्व, आधार, प्राण, भगवान और भारत की पहचान हैं।

बता दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने यहां से जीत हासिल की थी। बिष्ट 50.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 96,721 मत हासिल किए और 'आप' के दुर्गेश पाठक को 88,498 मत हासिल हुए थे।

इस बार भाजपा ने 'आप' से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने मनोज त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने डॉ. पीके मिश्रा पर भरोसा जताया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Jan 2025 10:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story