राजनीति:  राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे 'आप' और भाजपा कुमारी शैलजा

 राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे आप और भाजपा  कुमारी शैलजा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना में जहर मिलाने का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पिया। इसके बाद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। इस पर कांग्रेस पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना में जहर मिलाने का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पिया। इसके बाद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। इस पर कांग्रेस पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, " दोनों पार्टियां मिलकर न केवल राजनीतिक माहौल को बिगाड़ रही हैं, बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर ड्रामा भी कर रही हैं। दिल्ली की जनता को पहले भी धोखा दिया गया था और अब भी वही कोशिश की जा रही है, लेकिन दिल्ली वाले इन दोनों पार्टियों को समझ चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव पर कहा, "दिल्ली के लोग अब दोनों पार्टियों को पहचान चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में दिल्ली वाले समझेंगे कि दोनों ने मिलकर उन्हें गुमराह किया है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार हो या राज्य में आप की, दोनों ने मिलकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया। आज जो दिल्ली की बदहाली है, उसके लिए इन दोनों पार्टियों का समान रूप से योगदान है। हमें विश्वास है कि लोग कांग्रेस पार्टी के काम को याद करेंगे, क्योंकि जो विकास पहले हुआ था, वही अब ठप हो गया है, और लोग कांग्रेस का साथ देंगे।"

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को जहरीले पानी की सप्लाई दे रही है। इस पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीकर एक बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "जब मैंने कहा कि यमुना का पानी अमोनिया मिलाकर प्रदूषित किया गया है, जिससे यह दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है, तो उन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस पानी को वे खुद नहीं पी सकते, वही पानी वे दिल्ली की जनता को पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसे होने नहीं दूंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jan 2025 10:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story